जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती पुलिस अधिकारियों की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 13 फ़रवरी 2019

जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती पुलिस अधिकारियों की बैठक

border-police-meeting-for-election-in-jamshedpur
जमशेदपुर,आर्यावर्त प्रतिनिधि,13 फरवरी,2019 शांतिपूर्ण व बाधारहित लोकसभा चुनाव संपन्न कराने की मंशा के साथ पूर्वी सिंहभूम,सराईकेला खरसावां,पुरुलिया तथा मिदनापुर ज़िले के सीमावर्ती आला पुलिस अधिकारियों की एक बैठक जमशेदपुर,पूर्वी सिंहभूम पुलिस मुख्यालय में संपन्न हुयी।बैठक की अध्यक्षता करते हुए कोल्हान के डीआईजी ऑपरेशन सुरेश शर्मा ने कहा कि आसन्न लोकसभा को भयमुक्त वातावरण और निर्विघ्न सम्पन करवाना ही बैठक का मूल उद्देश्य है। सीमावर्ती राज्यों के आला पुलिस अधिकारियों की इस बैठक में पूर्वी सिंहभूम के वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे ,मिदनापुर डीआईजी अनिल कुमार चतुर्वेदी,सराईकेला खरसावां के आरक्षी अधीक्षक चन्दन सिन्हा,ग्रामीण एसपी प्रभात,सीआरपीएफ,कोबरा बटालियन, जैप, झाड़ग्राम एसपी, आदि वरीय अधिकारी मौजूद थे। चुनाव के दौरान सीमान्त क्षेत्रों में उग्रवादी या आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए स्थायी पुलिस केंद्रों के अतिरिक्त 140 किलोमीटर सीमावर्ती क्षेत्र में 14 चेक केंद्र बनाये जायेंगे।इस दौरान पुलिस इनामी उग्रवादियों पर भी कड़ी निगाह रखेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: