पूर्णिया : जिले के मीरगंज में पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में दमेली एवं चम्पावती के ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला और शहीद हुए जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस कैंडल मार्च का नेतृत्व अमित चौधरी, आशीष चौधरी ने किया। इस मौके पर सरसी से कुर्सेला जाने वाले मुख्य मार्ग पर लोगों ने आतंकवादियों के खिलाफ नारे लगाए और केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। विरोध करने वालों में रणविजय सिंह, आलोक कुमार यादव, दिलीप कुमार यादव, कुमोद भारती ने कहा कि जबतक सरकार इस आतंकी हमले का बदला नहीं ले लेती है तबतक हम चुप बैठने वाले नहीं हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने देश के वीर सैनिकों पर कायरतापूर्ण हमले ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यह हमला पाकिस्तान के आका व आतंकवादियों ने किया है। जिससे भारत ही क्या पूरी दुनिया हतप्रभ है। ऐसे कायरतापूर्ण हमले के विरोध में सभी युवा वृद्ध एकत्रित होकर तिरंगा एवं कैंडल मार्च पूरे गांव में निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सरसी से कुर्सेला जाने वाले स्टेट हाइवे पर मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भारत माता की जय, वंदे मातरम, शहीद जवान अमर रहे, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस कैंडल मार्च में अमित कुमार, डब्ल्यू चौधरी, गुड्डू मिश्र, गौतम कुमार, आनंद कुमार, विनोद चौधरी,0 सुधीर चौधरी, शिवम कुमार, बसंत कुमार, सुबोध, सुशील, मनोज साह, ललन केशरी, अभय मिश्र, अनुपम झा, छोटू, दीपक, गौरव, हिमांशु, अमन, अंकित समेत कई अन्य मौजूद थे।
मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019
पूर्णिया : पुलवामा आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दे केंद्र सरकार
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें