मधुबनी : सिमरी में जब जिलाधिकारी ने, चित्रकारी में आजमाए हाथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019

मधुबनी : सिमरी में जब जिलाधिकारी ने, चित्रकारी में आजमाए हाथ

dm-madhubani-done-madhubani-painting
मधुबनी (राजनगर ) - आज पंचायत सरकार भवन सिमरी गवाह बना उस पल का, जब मधुबनी जिले में चित्रकारी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले लोकप्रिय समाहर्ता श्री शीर्षत कपिल अशोक ने चित्रकारों के विशेष आग्रह पर चित्रकारी की। मौका था चार माह के हैंडीक्राफ्ट टेक्निकल ट्रेनिंग प्रोग्राम के उद्घाटन का। गौरतलब है कि हस्तशिप विभाग, भारत सरकार द्वारा जिले के अनुसूचित जाति के उदयीमान हस्तशिल्पियों को अल्प-कालिक प्रशिक्षण देकर सबल करने की महत्वकांक्षी योजना चलाई जा रही है। कुल पाँच कार्यक्रमों में सिमरी का यह पहला कार्यक्रम था। जिला ग्रामीण विकाश अभिकरण, मधुबनी के तत्वावधान में चलाए जाने वाले इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदय ने कलाकारों को आधुनिक समय में अपडेट रहने और कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया और कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं भी दीं। जिलाधिकारी महोदय के साथ मौके पर श्री अंशुल अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी, झंझारपुर श्री कुमार गौरव, सहायक समाहर्ता सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजनगर, श्री मुकेश कुमार, सहायक निदेशक, हस्तशिल्प विभाग, भारत सरकार, स्मार्ट विलेज मैनेजर दिनेश सिंह, मुखिया धीरेन्द्र पासवान, राजेश प्रसाद, अरुण कुमार पासवान, हरिनारायण पासवान, पावस पासवान के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और कलाकार उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: