बिहार : वीर शहीदों को श्रद्धांजलि - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 17 फ़रवरी 2019

बिहार : वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

condolance-to-myrtyrs
पटना (आर्यावर्त संवाददाता) ,17 फरवरी। प्रेरितों की रानी ईश मंदिर के परिसर में स्थित माता मरियम के ग्रोटों के सामने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। माता मरियम भी गमगीन थीं। वजह साफ है पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले में 40 जवान देखते-देखते शहीद हो गए। इस अप्रत्याशित घटना से पूरे देश में गहरा क्षोभ और आक्रोश है। आज रविवार को बीजेपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के  तत्वावधान में  पुलवामा ( जम्मू कश्मीर ) में शहीद हुए जवानों को माता मरियम के ग्रोटो के सामने मोमबत्ती जलाकर व प्रार्थना करके भावभीनी श्रद्धांजलि  दी गयी। श्रद्धांजलि  देने वालों में दीघा विधान सभा के  विधायक संजीव चौरसिया, जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष सिसिल साह, बीजेपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री राजन क्लेमेंट साह के साथ कुर्जी चर्च के कार्यकारी पल्ली पुरोहित फादर सुसई राज, फादर जोनसन, फादर सेराफिन, फादर एंड्रू ,राजू लियो,  माग्रेट क्लोसन, संध्या ओस्ता,आशा पीटर, अजय फ्रांसिस,सुशील लोबो आदि थे।विक्टर अगस्टीन पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लि.सीनियर अस्टिंटेट एसआर भी थे। चर्च में मिस्सा पूजा समाप्त होने के बाद सैकड़ों लोगों ने भी आकर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दिए.

कोई टिप्पणी नहीं: