बेगूसराय : पलवामा में हुए शहीदों के प्रति श्रद्धाञ्जलि सभा का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019

बेगूसराय : पलवामा में हुए शहीदों के प्रति श्रद्धाञ्जलि सभा का आयोजन

condolnce-to-pulwama-martyrs
अरुण कुमार (आर्यावर्त) आज दिनांक21 फ़रवरी दिन बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय कवि संगम,बेगूसराय जिला इकाई के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाकर कुमार राय जी के अध्यक्षता में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए शहीद जवानों को तथा प्रखर आलोचक कविवर नामवर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु  दिनकर फिल्‍म सिटी,बेगूसराय में शोकसभा आयोजित की गई,इस सभा में हिन्दी भोजपुरी एवं मैथिली फिल्मों के कलाकार और जिले के सम्मानित कवि एवं कवियत्री ने एक साथ दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाञ्जलि अर्पित किए।इस मौके पर शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार,वॉलीवुड अभिनेता अमिय अमित कश्यप,रंजना जी,वरिष्ठ रंगकर्मी अरुण शाण्डिल्य और अध्यक्षता कर रहे प्रभाकर कुमार राय ने सभा को संबोधित किया।इस मौके पर अमिय कश्यप,राकेश कुमार महंथ, भूमिपाल राय,राणा कुमार सिंह,रंजना सिंह अंगवाणी,सुन्‍दरम्‌ गाँधी, सुप्रिया सिंहा,कुमार आर्यन,रंगकर्मी सह चरित्र अभिनेता अरूण शाण्‍डिल्‍य,अभिलाष मिश्रा,कई शार्ट एवं सैंया ई रिक्शावाला फीचर फिल्म के कथाकार निर्देशक अरविंद जी सहित कई गणमान्य साहित्‍यकार उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: