कायराना आतंकी हमले का बदला लेंगे : रिजीजू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019

कायराना आतंकी हमले का बदला लेंगे : रिजीजू

cowerd-action-said-rijiju
नयी दिल्ली, 14 फरवरी, केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने गुरुवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में हुए ‘‘कायराना’’ आतंकी हमलों के लिये जिम्मेदार लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा और “हर मुमकिन तरीके” से इसका बदला लिया जाएगा।  रिजीजू का यह बयान जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक फिदायिन हमले में सीआरपीएफ के 30 जवानों के शहीद होने के कुछ घंटों बाद आया है।  गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू ने एक ट्वीट में कहा, “हम इस कायराना हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे। इसके लिये जिम्मेदारों को सजा दिये बिना नहीं रहेंगे। हम हर मुमकिन तरीके से इसका बदला लेंगे।”  जम्मू कश्मीर के उरी में 2016 में हुए हमले के बाद से यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है। 

कोई टिप्पणी नहीं: