विश्व भारती के पुर्व VC, रजिस्ट्रार और शिक्षक धोखाधड़ी मामले में दोषी करार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 20 फ़रवरी 2019

विश्व भारती के पुर्व VC, रजिस्ट्रार और शिक्षक धोखाधड़ी मामले में दोषी करार

ex-vc-vishwa-bharti-convicted
बोलपुर (पश्चिम बंगाल), 20 फरवरी, पश्चिम बंगाल की एक अदालत ने विश्व भारती विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति दिलीप कुमार सिन्हा, रजिस्ट्रार दिलीप मुखोपाध्याय और गणित के शिक्षक मुक्ति देव को धोखाधड़ी और षडयंत्र के मामले में दोषी करार दिया है।  दोषियों को बृहस्पतिवार को सजा सुनाई जाएगी।  ऐसा शायद देश में पहली बार हो रहा है जब एक विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति को धोखाधड़ी के लिए सजा सुनाई जाएगी। यह अपराध 2004 में रवीन्द्रनाथ टैगोर के नोबेल मेडल के चोरी होने के महीनों बाद आया था। तब तक सिन्हा सेवानिवृत्त हो गए थे और यह जांच सीआईडी को सौंप दी गयी थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: