मधुबनी : आतंकी हमले में शहीद हुए सी0आर0पी0एफ0 के शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019

मधुबनी : आतंकी हमले में शहीद हुए सी0आर0पी0एफ0 के शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि

---जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से एक दिन का वेतन सैनिक सहायता कोष में दान करने का किया गया अनुरोध
madhubani-condolance-to-martyers-pulwama
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) 15,फरवरी,  दिनांक- 14.02.2019 को जम्मू कश्मीर के अवंतीपोर मंे आतंकी हमले में शहीद हुए सी0आर0पी0एफ0 के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु श्री शीर्षत कपिल अषोक,जिला पदाधिकारी,मधुबनी की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि कार्यक्रम समाहरणालय परिसर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री दुर्गानंद झा,अपर समाहत्र्ता,मधुबनी, श्री अजय कुमार सिंह,उप विकास आयुक्त,मधुबनी, श्री सुजीत कुमार,जिला परिवहन पदाधिकारी,मधुबनी, श्री विकाष कुमार,उप-निर्वाचन पदाधिकारी,मधुबनी, श्री सुनील कुमार,अनुमंडल लोक षिकायत निवारण पदाधिकारी,सदर,मधुबनी, श्री अषोक कुमार त्रिपाठी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी,मधुबनी, मो0अतीकुद्दीन,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी,मधुबनी सहित अन्य सभी पदाधिकारीगण एवं समाहरणालय अनुमंडल विकास कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों के सभी कर्मचारीगण कार्यक्रम में शामिल हुए। तथा दो मिनट का मौन रखकर सभी शहीद जवानों को आत्मा की शांति एवं उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन श्री रमण प्रसाद सिंह,सहायक जिला मंत्री,बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ,मधुबनी के द्वारा किया गया। जिला पदाधिकारी,मधुबनी द्वारा जिले के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों से सैनिक सहायता कोष में अपने एक दिन का वेतन दान करने का अनुरोध किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: