हेलिकाॅप्टर दुर्घटना में नेपाल के पर्यटन मंत्री की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 फ़रवरी 2019

हेलिकाॅप्टर दुर्घटना में नेपाल के पर्यटन मंत्री की मौत

nepal-minister-among-seven-killed-in-chopper-crash
काठमांडू, 27 फरवरी,  नेपाल के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री रबीन्द्र अधिकारी और छह अन्य की बुधवार को तललजंग जिले के पथिभरा में एक हेलिकाप्टर दुर्घटना में मौत हो गयी। ‘काठमांडू पोस्ट’ के अनुसार श्री अधिकारी पथिभरा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद अधिकारियों के साथ काठमांडू लौट रहे थे तभी उनका हेलिकाॅप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा अपराह्न 13 बजकर 30 पर मिनट हुआ। दुर्घटनाग्रस्त द एयर डायनेस्टी के हेलिकाप्टर में श्री अधिकारी के साथ आंग शेरिंग शेरपा, युवराज दहल, प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली के निजी सहायक बीरेन्द्र प्रसाद श्रेष्ष्ठ, नेपाल नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के उप निदेशक ध्रुव भोचिभोया, कान के उप निदेशक और नेपाल सेना के जवान अर्जुन कुमार घिमरे भी सवार थे। नेपाल पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर सभी शवों की पहचान की है।  प्रधानमंत्री के कार्यालय ने हादसे के बाद मंत्रिमंडल की आपात बैठक बुलायी है।

कोई टिप्पणी नहीं: