मधुबनी : श्रद्धांजलि सभा वीरों के नाम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 17 फ़रवरी 2019

मधुबनी : श्रद्धांजलि सभा वीरों के नाम

rss-madhubani-tribute-pulwama-myrters
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता)  : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान मे आज दिनांक 17.02.2019, रविवार दिन के 01:30 बजे  से पुलवामा के वीर बलिदानियों के सम्मान मे एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन  रेलवे स्टेशन, मधुबनी के प्रांगण स्थित बापू की प्रतिमा के प्रांगण मे किया गया | मधुबनी नगर  के लगभग प्रत्येक बस्ती से एकत्रीत हुए स्वयंसेवकों एवं स्थानीय लोगों  ने इस श्रद्धांजलि सभा मे भाग लिया | इस कार्यक्रम का सार वाक्य , “ तेरा वैभव अमर रहे माँ हम दिन चार रहें न रहें” रहा | इसी क्रम मे वीर वंदन एवं सामुहिक श्रद्धांजलि अर्पण किया गया | राष्ट्र के रक्षार्थ अपने जीवन दीप का बलिदान करना राष्ट्र  के प्रति सकारात्मक सोच व कर्म के साथ जीवन यापन करना हमे हमारे देश के वीर सपूतों से सिखना चाहिये - अपने अपने विचार प्रकट करने वालों का सार वाक्य रहा | इस सभा में जिला कार्यकारिणी एवं नगर कार्यकारिणी के पधाधिकारी गण उपस्थित थे |

कोई टिप्पणी नहीं: