अरुण कुमार (आर्यावर्त) बेगूसराय :- जिले में आज एक बड़ा हादसा होते-होते उस वक्त टल गया जब एक निजी विद्यालय की मिनी स्कूल बस गड्ढे में जा पलटी, जिसमें 03 स्कूली छात्र घायल हो गए।घटना डंडारी थाना इलाके के कल्याणपुर मोर की है।घायल छात्रों में एक का हाथ भी टूट गया है। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार ऑक्सफैम एकेडमी की गाड़ी शनिवार को जगह-जगह से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी।इसी दौरान ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया जिससे मिनी स्कूल बस गहरे गड्ढे में जा पलटी।और ये हादसा हो गया,ग्रामीणों के सहयोग से घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिये पहुँचाया गया जहाँ घायल बच्चों का इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी घटनाआ स्थल पहुँचकर घटना से पीड़ित बच्चों को अस्पताल भिजवाया और घटनाआ का जायजा लेने में जुट गए हैं।सामाचार लिखने तक किसी तरह की अप्रिय बात की सूचना नहीं है।
शनिवार, 23 फ़रवरी 2019
बेगूसराय : गढ़े में उलटी स्कूली बस कई बच्चे हुए घायल
Tags
# अपराध
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें