बहुराष्ट्रीय अभियान में बोको हराम के 55 आतंकवादी ढेर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 मार्च 2019

बहुराष्ट्रीय अभियान में बोको हराम के 55 आतंकवादी ढेर

55-militant-bulk-of-boko-haram-in-multinational-practice
अबुजा 15 मार्च, नाइजीरिया, चाड, कैमरून, बेनिन और नाइजर के सुरक्षा बलों के दो दिन के संयुक्त अभियान में बोको हराम के 55 आतंकवादी मारे गये।  नाइजीरियाई सेना के अधिकारी एवं बहुराष्ट्रीय बलों के लिए मुख्य प्रवक्ता टिमोथी एंटिघा ने गुरुवार को बताया कि बहुराष्ट्रीय संयुक्त कार्य बल ने लेक चाड बेसिन में दो दिन तक अभियान चलाया जिसमें 55 आतंकवादी मारे गये। इस दौरान लेक चाड बेसिन में उच्च क्षमता के गोला बारूद भी बरामद किये।  श्री एंटिघा ने बताया कि यह अभियान लेक चाड में आतंकवादियों के प्रमुख ठिकाने तुंबुन रेगो में चलाया गया। तुंबुन रेगो लेक चाड में एक प्रमुख द्वीप है जो बोको हराम के वरिष्ठ कमांडरों का अड्डा माना जाता है। तुंबुन रेगो में 33 बोको हराम आतंकवादियों के शव बरामद किये गये जबकि नाइजीरियाई सीमा से सटे बोको हराम के एक अन्य अड्डे अरेगे में एक अलग अभियान में 22 आतंकवादी मारे गये।

कोई टिप्पणी नहीं: