मुंगेर : छोटे सरकार की पत्नी (नीलम देवी)होंगी कॉंग्रेस की उम्मीदवार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 17 मार्च 2019

मुंगेर : छोटे सरकार की पत्नी (नीलम देवी)होंगी कॉंग्रेस की उम्मीदवार

anant-singh-wife-from-munger
अरुण कुमार (आर्यावर्त) लोक सभा चुनाव की तारीख घोषित होने के पहले से ही मुंगेर लोकसभा सीट  केक बना हुआ है। यहां से जदयू से बिहार सरकार के मंत्री ललन सिंह और कांग्रेस की टिकट पर बाहुबली अनंत सिंह दावा ठोक रहे थे। अनंत सिंह के दावा ठोकने के बाद महागठबंधन खेमे में हलचल मच गई थी। खासकर राजद किसी भी सूरत में अनंत सिंह को टिकट देना ही नहीं चाहता था। खबर है कि कांग्रेस ने इसका काट निकाल लिया है और वह अनंत सिंह की पत्नी को मुंगेर सीट से टिकट देने का मंशा बना लिया है।विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है। मुंगेर लोकसभा सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार फाइनल हो गया है। मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मुंगेर से कांग्रेस की प्रत्याशी होंगी।हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा बाकी है।इससे जहां एक ओर अनंत सिंह के विधायक की सीट बची रह गई,वहीं नीलम देवी को कांग्रेस और राजद का समर्थन मिल जाएगा।अब यह बात साफ हो गई है कि,अनंत सिंह के बदले उनकी पत्नी नीलम देवी ही चुनाव लड़ेंगी।अनंत सिंह के नाम पर महागठबंधन के सबसे बड़े घटक दल राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव को घोर आपत्ति थी। तेजस्वी यादव ने अनंत सिंह की उम्मीदवारी का खुल्लम खुल्ला विरोध किया था।इसके बाद कांग्रेस ने अनंत सिंह के बदले उनकी पत्नी का नाम आगे किया।ताकि तेजस्वी के विरोध को शिथिल किया जाए। बता दें कि अनंत सिंह को मुंगेर लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार माना जा रहा था। खुद अनंत सिंह ने कई मौकों पर कांग्रेस का टिकट मिलना शत-प्रतिशत सुनिश्चित बताया था। अनंत सिंह ने प्रचार अभियान भी छेड़ रखा था। 

कोई टिप्पणी नहीं: