मुंबई, 13 मार्च, बॉलीवुड के स्टाइलिश अभिनेता जैकी श्राफ ने पुत्र टाइगर श्राफ और दिशा पाटनी के रिलेशनशिप पर बयान दिया है। टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी की जोड़ी वर्ष 2016 में सबसे पहले बेफिक्रे गाने में नजर आई थी। इस गाने के रिलीज होने के साथ ही दोनों के अफेयर की खबरें तेज हो गयीं थी। इस रिलेशनशिप पर टाइगर और दिशा ने हमेशा चुप्पी बनाये रखी। टाइगर श्रॉफ के पापा जैकी श्रॉफ ने इस बारे में बात की है। जैकी श्राफ ने कहा , “मेरे बेटे को 25 साल की उम्र में पहली दोस्त मिली है। वह भी एक लड़की। दोनों का पैशन एक जैसा है। दोनों साथ में वर्कआउट करते हैं, डांस करते हैं। दिशा एक आर्मी परिवार की है, उसे अनुशासन क्या होता है, ये अच्छी तरह पता है। कौन जानता है कि दोनों भविष्य में शादी करें, हो सकता है जिंदगी भर अच्छे दोस्त बने रहें।” उल्लेखनीय है कि करण जौहर के चैट शो पर टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी के साथ रिलेशन पर पूछे गए सवाल पर कहा था,“हम दोनों अच्छे दोस्त हैं। मुझे दिशा की कंपनी बहुत पसंद है। हम दोनों की कई हॉबी मिलती हैं, इंडस्ट्री में मेरे दोस्त भी कम हैं, वह मेरे उन दोस्तों में से एक है जिसके साथ मैं रिलैक्स महसूस करता हूं।”
बुधवार, 13 मार्च 2019
टाइगर-दिशा के रिलेशनशिप पर बोले जैकी श्राफ
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें