मुलायम सिंह यादव मैनपुरी सीट से होंगे सपा प्रत्याशी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 मार्च 2019

मुलायम सिंह यादव मैनपुरी सीट से होंगे सपा प्रत्याशी

mulayam-singh-yadav-will-contest-from-mainpuri-seat-sp-candidate
लखनऊ 08 मार्च, समाजवादी पार्टी(सपा) ने पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर लग रहे कयासों को विराम देते हुये उन्हें मैनपुरी सीट से प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस के बाद समाजवादी पार्टी ने भी लोकसभा चुनाव के लिए गुरूवार को अपने छह प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इनमें सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का नाम भी हैं। सपा राष्ट्रीय मुख्य महासचिव रामगोपाल यादव ने पार्टी के छह प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की है। श्री मुलायम सिंह यादव अपनी पुरानी सीट मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे। सपा संरक्षक इस समय आजमगढ़ सीट से सांसद है। उनके लोकसभा चुनाव लडऩे के लेकर लग रहे कयास पर आज विराम लग गया है।  सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए छह प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। इस पहली सूची में पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम नहीं है। श्री मुलायम सिंह यादव के अलावा धर्मेंद्र यादव को बदायूं, अक्षय यादव को फीरोजाबाद, कमलेश कठेरिया को इटावा (सुरक्षित), भाईलाल कोल को राबटर्सगंज (सुरक्षित), तथा शब्बीर वाल्मिकी को बहराइच (सुरक्षित) से प्रत्याशी बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: