प्रमोद सावंत ने विधानसभा में बहुमत साबित किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 20 मार्च 2019

प्रमोद सावंत ने विधानसभा में बहुमत साबित किया

pramod-sawant-proves-majority-in-assembly
पणजी, 20 मार्च, गोवा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को विधानसभा में बहुमत साबित कर लिया। राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था। सरकार के शक्ति परीक्षण के दौरान सदन में कुल 36 में से 20 मत उसके पक्ष में पड़े। विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के 12, गठबंधन सहयोगी महाराष्ट्रवादी गाेमांतक पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के तीन-तीन और दो निर्दलीय सदस्य हैं।  गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का लंबी बीमारी से 17 मार्च को निधन होने के बाद डाॅ. सावंत ने 18 मार्च की देर रात मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

कोई टिप्पणी नहीं: