प्रियंका गांधी शुक्रवार को लखनऊ आयेंगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 मार्च 2019

प्रियंका गांधी शुक्रवार को लखनऊ आयेंगी

priyanka-gandhi-will-come-to-lucknow-on-friday
लखनऊ 14 मार्च, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरूआत करने शुक्रवार को यहां पहुंच रही हैं। इस दौरान उनके प्रयागराज से वाराणसी नदी के रास्ते जाने की उम्मीद है।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी कल यहां पहुंच रही हैं।’’ उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रियंका के कार्यक्रम के ब्यौरे पर चर्चा की। इस बारे में आधिकारिक मंजूरी के बाद कल घोषणा की जाएगी। बब्बर ने बताया कि प्रियंका गरीबों विशेषकर नदी तटों पर रहने वाले गरीब लोगों से संवाद के लिए नदी मार्ग से जा सकती हैं। एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रियंका अपना प्रचार प्रयागराज से शुरू करेंगी, जो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मस्थान है । वहां से वह नदी मार्ग से वाराणसी जाएंगी। प्रियंका के प्रयागराज में आनंद भवन जाने की संभावना है जो नेहरू परिवार का आधिकारिक निवास रहा है। वह नदी मार्ग से मिर्जापुर होकर वाराणसी भी जा सकती है। वह मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी और वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन कर सकती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: