रांची : नगर विकास मंत्री ने स्वस्थ भारत यात्रियों का किया स्वागत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 मार्च 2019

रांची : नगर विकास मंत्री ने स्वस्थ भारत यात्रियों का किया स्वागत

swasthy-bharat-team-in-ranchi
रांची (आर्यावर्त संवाददाता) जन-जन के बीच स्वास्थ का संदेश देने राष्ट्रव्यापी स्वस्थ भारत यात्रा पर निकले यात्रियों का रांची पहुंचने पर झारखंड के नगर विकास मंत्री सी.पी सिंह ने स्वागत सम्मान किया। इसके पहले स्वस्थ भारत यात्रियों ने स्थानीय लोगों सहित जनऔषधी केंद्र के संचालको ने कचहरी चौक से मोराबादी मैदान तक पदयात्रा की और यात्रा के संदेश का प्रचार किया। पदयात्रा के समापन पर रांची नगर निगम के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने भी यात्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि गांधीजी के अंतिम जन के हक में निकली स्वस्थ भारत यात्रा हर हाल में कामयाब होगी। स्वास्थकर्मी आशुतोष कुमार सिंह की अगुआई में स्वस्थ भारत यात्रा 30 जनवरी को अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से शुरू हुई है, जो दक्षिण भारत सहित तेरह राज्यों का दौरा करते हुए, लगभग 8000 किलोमीटर की यात्रा करते हुए आज झारखंड की राजधानी रांची पहुंची है। यात्रा दल में वरिष्ठ पत्रकार और गांधीवादी चिंतक प्रसून लतांत, प्रियंका सिंह, विवेक शर्मा, शंभू कुमार, विनोद रोहिल्ला और पवन कुमार शामिल हैं। इस यात्रा का मकसद गांधीजी के 150 वीं जयंती वर्ष पर गांधी जी के स्वास्थ्य चिंतन का प्रचार प्रसार करना भी है।  

swasthy-bharat-team-in-ranchi
नगर विकास मंत्री सी.पी सिंह ने उम्मीद जाहिर की कि स्वस्थ भारत यात्रा से देश भर के लोगों में स्वास्थ के प्रति जागरुकता फैलेगी, जनऔषधि को अपनायेंगे और दीर्घायु जीवन के लिए सचेत होंगे। इसके बाद कचहरी चौक से पदयात्रा करते हुए यह यात्रा रांची स्थित मोराबादी मैदान पहुंची, जहां उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे देश में 80 फिसदी लोग महंगी दवाइयां खरीदने में असमर्थ हैं। ऐसे में स्वस्थ भारत यात्रियों द्वारा जनऔषधि के प्रचार-प्रसार के लिए की जा रही स्वस्थ भारत यात्रा बहुत महत्वपूर्ण और उपयोगी है। उन्होंने इस मौके पर मौजूद जनऔषधि केंद्रों के संचालकों सहित स्थानीय जनता को आस्वस्त किया कि रांची नगर निगम भी जनऔषधि के प्रचार-प्रसार के साथ लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव उपाय करने में पीछे नहीं रहेगा।

swasthy-bharat-team-in-ranchi
इस मौके पर आभार व्यक्त करते हुए स्वस्थ भारत यात्रा के प्रमुख आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि यात्री दल जेनरिक दवाइयों के साथ पोषण को बढ़ावा देने और आयुष्मान के लिए जन-जन में संदेश फैला रहा हैं। उन्होंने बताया कि जेनरिक दवाइयों के केंद्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को काफी राहत मिल रही है। इस मौके पर पंकज कुमार पाठक, कैलाश सिंघानिया, देव कुमार पांडे, जुनैद आलम आदि अन्य गणामान्य लोग मौजूद थे।   

कोई टिप्पणी नहीं: