अरुण कुमार (आर्यावर्त) प्राप्त जानकारी के आलोक में पेट्रोलियम व गैस मंत्रालय ने एक जरुरी आदेश जारी किया है।आदेश के तहत जिन लोगों ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन लेने के बाद दोबारा गैस रिफिल नहीं कराया है, तो उनका कनेक्शन 31 मार्च के बाद डी एक्टिवेट हो जायेगा। उपभोक्ता 14.2 किलोग्राम का सिलिंडर जमा कर 5 किलोग्राम का सिलिंडर ले जा सकते हैं।तेल कंपनियों के अधिकारियों ने कहा कि एक्टिवेट करने के लिए उपभोक्ता को KYC करना होगा उसके बाद कनेक्शन एक्टिवेट हो जायेगा।दूसरी ओर गैस एजेंसियां चुनाव अचार संहिता के तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला कनेक्शन देने पर रोक लगा रखा है।यह रोक केवल चुनाव तक है।इसलिए नये उपभोक्ताओं को दो माह तक इंतजार करना होगा।
बुधवार, 20 मार्च 2019
उज्ज्वला योजना गैस लेकर रिफिल नहीं कराने वाले का कनेक्शन होगा रद्द
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें