छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 मार्च 2019

छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर

women-naxalite-dead-in-an-encounter
राजनांदगांव 19 मार्च, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीाई को बताया कि मध्य प्रदेश की सीमा से लगते गातापुर के जंगल में मप्र और छत्तीसगढ़ का एक संयुक्त सुरक्षा दल नक्सल रोधी अभियान चला रहा था। इसी दौरान नक्सलियों के गोलीबारी करने से मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ खत्म होने पर एक महिला नक्सली का शव और कुछ हथियार मौके से बरामद हुए। अधिकारी ने बताया कि विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: