बेगुसराराय : नामांकन के बाद 11 प्रत्याशियों का नाम हुआ रद्द - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 10 अप्रैल 2019

बेगुसराराय : नामांकन के बाद 11 प्रत्याशियों का नाम हुआ रद्द

11-nomination-disqualified-in-begusarai
अरुण कुमार (आर्यावर्त) बेगूसराय :- बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र संख्या 24 से कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार के समक्ष दाखिल किया था।उन सभी प्रत्याशियों के नामांकन प्रपत्र की जांच बुधवार को कराई गई।जिसमें 11 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रो की जांच के उपरांत रद्द कर दिए गया है।  वहीं 10 प्रत्याशियों के  नाम़ाकन पत्रों की जाँच में सही पाया गया।

 उन वैध सभी प्रत्याशियों का नाम इस प्रकार है 
1 :- उमेश पटेल शोषित समाज दल पार्टी के प्रत्याशी, घर - रचियाही नया टोला , थाना -मटिहानी ।
2 :- शंभू कुमार सिंह निर्दलीय प्रत्याशी ,घर -गोरगामा,थाना -नयागांव ।
3 :- गिरिराज सिंह ,भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी,  घर - बड़हिया,थाना - बड़हिया,जिला - लखिसराय।
4 :- सौरभ ,निर्दलीय प्रत्याशी, घर गोल्डन गेट, सहजानंदनगर । 
5 :-  मकसूदन पासवान,  बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी, घर, बगडोव, वार्ड नंबर 7 थाना  नयागांव ।
6 :- मोहम्मद तनवीर हसन राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के प्रत्याशी , घर ऊपर टोला ,पोस्ट -लखमीनिया, बलिया । बेगुसराराय।
7 :- गौरव कुमार ,भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी के प्रत्याशी ,घर -रामदीरी ,पोस्ट- नकटी, थाना -मटिहानी,जिला बेगुसराराय।
 8 :- अमर कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी, घर -रतनपुर वार्ड नंबर 20 ,थाना नगर, बेगुसराराय।
9 :- कन्हैया कुमार, सीपीआई पार्टी के प्रत्याशी, घर -बीहट,बेगुसराराय।
10 :- धीरज नारायण , निर्दलीय प्रत्याशी घर - नियामतपुर कला,पोस्ट- पुरुषोत्तमपुर ,थाना - अदलहाट, जिला - मिर्जापुर ,राज्य,उत्तर प्रदेश। 

उपरोक्त इन सभी 10 प्रत्याशियों के नाम जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार के द्वारा नामांकन प्रत्रो की जांच में सही पाये जाने के कारण  उन्हें वैध घोषित  किया गया।

नामांकन पत्र रद्द किए गए 11 प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं :-
1 :- शिवजी कुमार  निर्दलीय प्रत्याशी ,घर - शर्मा टोला , विष्णपुर,पोस्ट -मिर्जापुर बद्वार,बेगुसराराय। 
2 :- मुकुंद कुमार बलीराजा पार्टी के प्रत्याशी घर-  विष्णपुर ,शर्मा टोल ,मिर्जापुर बंद्वार बेगुसराराय।
3 :- श्रीनारायण गोस्वामी,बहुजन न्याय दल पार्टी के प्रत्याशी, घर- नागदह ,थाना, मुफस्सिल,बेगुसराराय।
4 :- गोपाल प्रसाद सोनी,  बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी घर - पटेल चौक, वार्ड नंबर - 22 नौरगा ,थाना,-- नगर, बेगुसराराय।
5 :- कन्हैया चौधरी,निर्दलीय प्रत्याशी, घर - नवटोल,वार्ड नंबर-14 ,पोस्ट - आगापुर , थाना - मंसूरचक,बेगुसराराय  
6 :- योगेश्वर मरर दीन चौरसिया, राष्ट्रीय समानता दल पार्टी के प्रत्याशी ,घर - सनहा, साहेपुर कमाल   बेगुसराराय।
7 :- धनंजय कुमार , निर्दलीय प्रत्याशी, घर -  हर्रख वार्ड नंबर 13, थाना - नगर ,बेगुसराराय।
8 :- राम नंदन सिंह निर्दलीय प्रत्याशी ,घर - चकबुल पोस्ट - गड़हारा बेगुसराराय।
9 :- अरुण कुमार निर्दलीय प्रत्याशी,, घर - कोरजाना, पोस्ट - बसही,थाना - चेरिया बरियारपुर बेगुसराराय।
10 :- श्यामनंदन चौधरी, समाजवादी फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी, घर - चेरिया बरियारपुर, पोस्ट-  श्रीपुर,बेगुसराराय  11 :- सरिता देवी,निर्दलीय प्रत्याशी ,घर - मनारी गाछी, लखमिनियां,पोस्ट - बलिया बेगुसराराय। उपरोक्त इन सभी प्रत्याशियों के नाम जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार के द्वारा नामांकन पत्रों की जांच करने के बाद उनके द्वारा रद्द कर दिया गया है।
12 अप्रैल तक नाम वापसी का समय है।

 मालूम हो कि बेगूसराय में चौथे चरण के तहत 29 अप्रैल को यहां मतदान होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: