सिक्किम में सुबह 10 बजे तक 11 प्रतिशत मतदान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 अप्रैल 2019

सिक्किम में सुबह 10 बजे तक 11 प्रतिशत मतदान

11-percent-vote-till-10-am
गंगटोक, 11 अप्रैल, सिक्किम में लोकसभा की एकमात्र और विधानसभा की 32 सीटों के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से 10 बजे के बीच 11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पूर्वोत्तर राज्य में लोकसभा और विधानसभा के लिए आज एक ही चरण में मतदान हो रहा है। सिक्किम के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय ने बताया कि सुबह 10 बजे तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। सिक्किम के चार जिलों में 567 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 39 सीटों पर सिर्फ महिला कर्मचारियों को तैनात किया गया है। गुरुवार को हो रहे मतदान के लिए कुल 4,32,306 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 2,20,305 महिलाएं हैं जबकि 30,480 पहली बार वोट डाल रहे हैं।


दिव्यांग जन अपने मताधिकार का प्रयोग आसानी से कर सकें इसके लिए मतदन केन्द्रों पर विशेष व्यवस्था की गई है। राज्य में करीब 2,042 दिव्यांग मतदाता हैं। 32 विधानसभा सीटों के लिए कुल 150 जबकि लोकसभा सीट के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। रिकॉर्ड रूप से लगातार आठवीं बार विधायक बनने के लिए चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग दो सीटों.....पोकलोक-कामरांग और नामचि-सिंघिथांग से चुनाव लड़ रहे हैं। भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया और हमरो सिक्किम पार्टी (एचएसपी) के कार्यकारी अध्यक्ष भी गंगटोक सहित दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। गंगटोक सीट भूटिया-लेचपा समुदाय के लिए सुरक्षित है।

कोई टिप्पणी नहीं: