तमिलनाडु में 127.66 करोड़ रूपये नकद जब्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019

तमिलनाडु में 127.66 करोड़ रूपये नकद जब्त

127-crore-seized-in-tamilnadu
चेन्नई, 11 अप्रैल, तमिलनाडु के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यब्रत साहू ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में अबतक उड़न दस्तों और अचल निगरानी दलों ने 127.66 करोड़ रूपये नकद जब्त किया है। उन्होंने बताया कि 989 किलोग्राम सोना और 594 किलोग्राम चांदी समेत 284 करोड़ रूपये का बहुमूल्य धातुएं भी जब्त की गयी हैं। उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 127 करोड़ रूपये से अधिक के नकद में 62.24 करोड़ रूपये उनके मालिकों को उचित दस्तावेज दिखाने के बाद वापस दे दिये गये।  उन्होंने बताया कि आयकर अधिकारियों ने भी अलग से अबतक 37.78 करोड़ रूपये जब्त किया है। तमिलनाडु में 5,98,69,758 मतदाता हैं। राज्य में 39 संसदीय सीट हैं। राज्य में 18 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी है।

कोई टिप्पणी नहीं: