आजमगढ (उत्तर प्रदेश) 17 अप्रैल, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरूवार को आजमगढ लोकसभा सीट से अपना नामांकन करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बुधवार को बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सपा अध्यक्ष एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। अखिलेश के नामांकन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी मौजूद रहेंगे। यादव ने बताया कि अखिलेश यादव 11 बजे वाराणसी हवाई अड्डे से हेलीकाप्टर द्धारा पुलिस लाइन परिसर पहुचेंगे। वह अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पुलिस लाइन से सीधे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेंगे। नामांकन के बाद वह नगर के बैठौली बाईपास पर जनसभा को सम्बोधित करेंगे और फिर वाराणसी रवाना हो जायेंगे।
बुधवार, 17 अप्रैल 2019
अखिलेश गुरूवार को करेंगे नामांकन
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें