मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) : मधुबनी संसदीय क्षेत्र से NDA के भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमर यादव ने नामांकन परचा दाखिल किया, नामांकन करने के बाद स्थानीय टाउन क्लब मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशिल कुमार मोदी, नित्यानंद राय, मंगल पाण्डेय समेत अनेक नेता व हजारो कार्यकर्त्ता मौजूद थे. मधुबनी लोक सभा निर्वाचन-2019 के अवसर पर दिनांक 11.04.2019(गुरूवार) 11.04.2019 (गुरूवार) को 06 (छह) अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन शुल्क जिला निर्वाचन नजारत,मधुबनी में जमा किया गया है। नाम निर्देशन शुल्क जमा करने वाले में संतोष कुमार सिंह, बद्री कुमार पूर्वे, सतीश चंद्र झा, राजू कुमार राज, सुभाष चन्द्र झा, राम स्वरूप भारती है। इसके साथ ही दिनांक 11.04.2019(गुरूवार) को अशोक कुमार यादव, पे0 श्री हुक्मदेव नारायण यादव, ग्राम-पो0-बिजुली,पंचायत-बिजुली, थाना-सदर थाना,प्रखंड-दरभंगा, जिला-दरभंगा के द्वारा भारतीय जनता पार्टी से अपना नाम निर्देशन प्रपत्र निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी,मधुबनी को जमा किया गया है।
गुरुवार, 11 अप्रैल 2019

मधुबनी : अशोक यादव ने परचा भरा, छह अभ्यर्थियों ने को जमा कराया निर्देशन शुल्क
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें