भुवनेश्वर, 22 अप्रैल, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देशभर में तेजी से आधार खो रही है। उन्होंने भाजपा पर झूठ और हिंसा में संलिप्त होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने जगतसिंहपुर जिले में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का मुख्य एजेंडा झूठ, हिंसा और हंगामा है। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी जमानत पर बाहर आये अपराधियों को टिकट दे रही है। यह हमारी संस्कृति के खिलाफ है। लोग भाजपा को सही सबक सिखायेंगे। पार्टी की गिरावट देशभर में शुरू हो गयी है।’’ पटनायक की टिप्पणी पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जाजपुर जिले में रैलियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पटनायक के 19 साल के राज में अपराध बढ़ा है। यदि भाजपा सत्ता में आयी तो हम गुंडागर्दी को रोकने के लिये नये कानून बनाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बीजद उम्मीदवार द्वारा चुनाव आयोग की टीम पर हमला करने के बाद उसकी गिरफ्तारी से जनता की जीत दिखाई देती है।’’
मंगलवार, 23 अप्रैल 2019
देशभर में जमीन खो रही है भाजपा : पटनायक
Tags
# चुनाव
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें