मोदी, भाजपा ने किसानों को ‘बोझ’ माना : राहुल गाँधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 29 अप्रैल 2019

मोदी, भाजपा ने किसानों को ‘बोझ’ माना : राहुल गाँधी

farmer-burden-said-modi-rahul-gandhi
नयी दिल्ली, 28 अप्रैल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने किसानों को ‘‘बोझ’’ माना। राहुल ने कहा कि किसान अब ‘‘न्याय’’ की मांग कर रहे हैं।  उन्होंने कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का एक वीडियो भी टि्वटर पर साझा किया जो किसानों पर केंद्रित है। इस वीडियो में पार्टी के वादों के बारे में भी बात की गई है जैसे ‘किसान बजट’, कर्ज माफी और फसल के लिए उचित दाम। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे किसान हमारे गौरव एवं शक्ति हैं। पिछले पांच वर्षों से मोदी और भाजपा ने उन्हें बोझ समझा। भारत के किसान अब न्याय मांग रहे हैं।’’ 

कोई टिप्पणी नहीं: