दुमका : एचआईवी / एड्स विषय पर चलाया गया जागरूकता अभियान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 अप्रैल 2019

दुमका : एचआईवी / एड्स विषय पर चलाया गया जागरूकता अभियान

hiv-awareness-caimpaign
दुमका (अमरेन्द्र सुमन) मानव संसाधन विकास विभाग, झारखंड के निदेशानुसार संत जेवियर महाविद्यालय, महारो दुमका में दिन मंंगलवार को एचआईवी / एड्स विषय पर  जागरूकता अभियान चलाया गया। महाविद्यालय के जन्तु विभाग के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने अपने विचार इस अवसर पर रखे। विभागाध्यक्ष डॉ आर के राय के मार्गदर्शन में जन्तु विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं ने कई रोचक व ज्ञानवर्धक जानकारियों से एक दूसरे को अवगत कराया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक व सभी संकायों के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: