मणिपुर में 11 बजे तक करीब 32 प्रतिशत मतदान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 अप्रैल 2019

मणिपुर में 11 बजे तक करीब 32 प्रतिशत मतदान

imphal-poll
 इंफाल, 18 अप्रैल, इनर मणिपुर लोकसभा सीट के लिए बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे तक करीब 32 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 9,28,626 मतदाता हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी पी के सिंह ने बताया कि पहले चार घंटे में 32.18 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरे चरण के मतदान के लिए यहां 1,300 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। यहां महिला मतदाताओं की संख्या 4,80,751 है। टी जी उच्चतर माध्यमिक स्कूल में मतदान करने के बाद मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने मतदाताओं से अपने लोकतांत्रिक अधिकार जाया नहीं करने की अपील की। नयी दिल्ली की मतदाता सूची से अपना नाम हटा कर इंफाल को अपना मतदान क्षेत्र बनाने वाली नजमा ने कहा, ‘‘हम जहां रहते हैं, हमें वहीं अपना वोट डालना चाहिए।’’ नजमा का नाम अब मणिपुर के इम्फाल वेस्ट जिले की सागोलबांद विधानसभा सीट के मतदाताओं की सूची में है।

कोई टिप्पणी नहीं: