कीर्ति आजाद धनबाद से लड़ेंगे चुनाव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 अप्रैल 2019

कीर्ति आजाद धनबाद से लड़ेंगे चुनाव

kirti-azad-will-fight-election-from-dhanbad
नयी दिल्ली, आठ अप्रैल, कांग्रेस ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की घोषणा की जिनमें प्रमुख नाम कीर्ति आजाद का है जिन्हें झारखंड के धनबाद से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक धनबाद से आजाद और झारखंड की खूंटी सीट से ही कालीचरण मुंडा को टिकट दिया गया है। वर्तमान में बिहार की दरभंगा लोकसभा सीट से सांसद कीर्ति आजाद हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे। पिछले चुनाव में वह भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुए थे।  गौरतलब है कि बिहार में महागठबंधन के घटक दलों में सीटों को लेकर तालमेल के तहत दरभंगा की सीट राजद के खाते में चली गई। इसके बाद से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि आजाद किस सीट से चुनाव लड़ेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: