महाराष्ट्र में तीन बजे तक 46.63 फीसदी मतदान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 अप्रैल 2019

महाराष्ट्र में तीन बजे तक 46.63 फीसदी मतदान

maharashtra-poll
मुंबई 18 अप्रैल, महाराष्ट्र की 10 लोकसभा सीटों पर दोपहर तीन बजे तक औसतन 46.63 प्रतिशत मतदान हुआ है। एक अधिकारी ने बताया कि बुलढाणा, अकोला, अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, बीड, उस्मानाबाद, लातूर और सोलापुर लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। इस चरण के चुनाव में नांदेड से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण जबकि पूर्व मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे सोलापुर सीट से मैदान में हैं। बीड भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे का गृह क्षेत्र है जहां से उनकी बेटी प्रीतम मुंडे फिर से मैदान में हैं। उनका मुकाबला राकांपा के बजरंग सोनावने से है।

कोई टिप्पणी नहीं: