नयी दिल्ली, नौ अप्रैल, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कांग्रेस की केरल इकाई के वरिष्ठ नेता केएम मणि के निधन पर दुख जताया है। सिंह ने मणि के पुत्र जोस के. मणि को भेजे शोक संदेश में कहा, ‘‘मणि मेरे प्रिय मित्र थे। उन्हें वित्त मामलों की अच्छी जानकारी थी।’’ उन्होंने कहा कि उनके निधन से देश ने एक ऐसा नेता खो दिया है जिसने अपना पूरा जीवन देश खासकर केरल की सेवा में समर्पित कर दिया। गौरतलब है कि केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व वित्त मंत्री के एम मणि का मंगलवार शाम को शहर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 साल के थे। मणि का वीपीएस लेकशोर अस्पताल में फेफड़े संबंधी बीमारी के लिये इलाज चल रहा था।
मंगलवार, 9 अप्रैल 2019
मनमोहन सिंह ने केएम मणि के निधन पर दुख जताया
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें