हरियाणा में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं : आप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019

हरियाणा में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं : आप

no-alliance-with-congress-in-hariyana-aap
नयी दिल्ली, 18 अप्रैल,  आम आदमी पार्टी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली छोड़कर किसी अन्य राज्य में गठबंधन करने से इंकार कर दिया है जिसके बाद हरियाणा में कांग्रेस से गठबंधन नहीं होगा। दिल्ली में भी गठबंधन को लेकर अनिश्चितता बरकरार है और सूत्रों का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आंतरिक बैठक चल रही है जहां चार और तीन के अनुपात में सीट बंटवारे पर चर्चा हो रही है। आम आदमी पार्टी ने पांच और दो के अनुपात में सीट बंटवारे का प्रस्ताव दिया है जिसमें पांच सीट सत्तारूढ़ दल के लिए और दो सीट कांग्रेस के लिए। हरियाणा के पार्टी प्रभारी नवीन जयहिंद ने कहा कि राज्य में गठबंधन के लिए छह, तीन और एक के अनुपात का फॉर्मूला तय किया गया था जिसके लिए आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद के बीच बातचीत हुई थी। जयहिंद ने कहा, ‘‘कांग्रेस के लिए छह सीट, जननायक जनता पार्टी (जजपा) के लिए तीन सीट और आप के लिए एक सीट की बात हुई थी लेकिन कांग्रेस ने अचानक वार्ता बंद कर दी।’’  दूसरी तरफ कांग्रेस ने कहा कि आप के साथ इसके गठबंधन की संभावनाएं लगभग खत्म हो गई हैं। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रभारी पी सी चाको ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने केवल दिल्ली के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से ‘‘इंकार’’ कर दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: