नयी दिल्ली, 26 अप्रैल, उच्चत्तम न्यायालय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बायोपिक पर लगी रोक को हटाने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। यह रोक 19 मई तक जारी रहेगी। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने अपने आदेश में इस फिल्म पर लगी राेक हटाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा,“ इस स्थिति में हमारा हस्तक्षेप करने का काेई इरादा नहीं है।” पीठ ने चुनाव आयोग के आदेश में भी काेई तब्दीली करने से इनकार करते हुए कहा,“ इस स्थिति में हम चुनाव आयोग के आदेश में काेई बदलाव नहीं कर रहे हैं।” गाैरतलब है कि इस फिल्म में अभिनेता विवेक अोबेराय ने श्री मोदी की भूमिका निभाई है। चुनाव आयोग ने इस फिल्म पर इस आधार पर रोक लगाई थी कि अगर इसे इस चरण में रिलीज किया जाता है जो पूरे देश में जारी चुनावी प्रकिया के दौरान इससे मतदाता प्रभावित हो सकते हैं।
शुक्रवार, 26 अप्रैल 2019
सुप्रीम कोर्ट ने मोदी की बायोपिक पर लगी रोक हटाने से किया इनकार
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें