दुमका : शिबू सोरेन ने दाखिल किया नामांकन पर्चा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 23 अप्रैल 2019

दुमका : शिबू सोरेन ने दाखिल किया नामांकन पर्चा

sibu-soren-nomination-dumka
दुमका(अमरेन्द्र सुमन) झारखंड मुक्ति मोर्चा व अन्य सहयोगी दलों की ओर से 02 दुमका (एसटी) सीट से शिबू सोरेन ने दो सेट में उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दुमका के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस अवसर पर गोड्डा लोक सभा झेत्र से झारखंड विकास मोर्चा व गठबंधन के संभावित प्रत्याशी प्रदीप यादव, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जामताड़ा के कांग्रेसी विधायक इरफान अंसारी व एस जयपुरियार मौजूद थे। नामांकन पर्चा दाखिल करने से पहले यज्ञ मैदान दुमका में महा गठबंधन के प्रत्याशी ने झामुमों व  गठबंधन के अन्य दलों के नेताओं - कार्यकर्ताओं के बीच अपनी महत्वपूर्ण उपस्थित दर्ज करायी। 

कोई टिप्पणी नहीं: