नयी दिल्ली,26 अप्रैल, अमित पंघल ने शुक्रवार को कोरिया के इन्कियू किम को 52 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में पराजित करने के साथ भारत को एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप का पहला स्वर्ण पदक दिला दिया। अमित ने गत वर्ष एशियन खेलों का स्वर्ण जीता था। भारतीय मुक्केबाज़ ने फाइनल में अपने कोरियाई प्रतिद्वंद्वी को जजों के सर्वसम्मत फैसले से हराया। इस वर्ष यह अमित का लगातार दूसरा स्वर्ण पदक भी है, इससे पहले फरवरी में उन्होंने स्ट्रैंडज़ा मेमोरियल टूर्नामेंट में भी स्वर्ण जीता था। इस वर्ष 49 किग्रा से 52 किग्रा भार वर्ग में शामिल होने के बाद यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट भी है। हालांकि राष्ट्रीय चैंपियन दीपक सिंह को अपने 49 किग्रा वर्ग में रजत से संतोष करना पड़ा। उन्हें फाइनल में उज्बेकिस्तान के नोदिरजोन मिर्जाहमेदोव ने हराकर स्वर्ण जीता।
शुक्रवार, 26 अप्रैल 2019
अंमित पंघल को विश्व चैंपियनशिप का स्वर्ण
Tags
# खेल
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
खेल
Labels:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें