जान से मारने की नीयत से बहन पर तेजाब डाला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 9 मई 2019

जान से मारने की नीयत से बहन पर तेजाब डाला

acid-attack-on-sister
नोएडा, नौ मई, यहां दादरी थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित कोट पुल के पास एक युवती को जान मारने की नीयत से उसके दो सगे भाइयों ने तेजाब डालकर जला दिया और उसे नहर के पास फेंककर फरार हो गये।  पुलिस उपाधीक्षक दादरी अविनाश कुमार ने बताया कि बुलंदशहर के गुलावठी कस्बा निवासी हफजी की बेटी सलमा को उसके दो भाई इरफान और रिजवान अपनी रिश्तेदारी में ले जाने के बहाने कार में बैठाकर घर से ले आये। इस दौरान दोनों भाइयों ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर तेजाब डाल दिया और नहर के पास फेंककर फरार हो गये। उन्होंने बताया कि राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगडने पर उसे जिला अस्पताल से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। युवती के पुलिस ने बयान दर्ज किये है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। 

कोई टिप्पणी नहीं: