इफ्तार पर बिलावल भुट्टो से मिलीं मरियम नवाज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 मई 2019

इफ्तार पर बिलावल भुट्टो से मिलीं मरियम नवाज

bilawal-meet-mariyam-on-iftar
ईस्लामाबाद, 19 मई, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की नेता मरियम नवाज एकजुटता दिखाते हुए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो द्वारा यहां रविवार को आयोजित एक इफ्तार रात्रिभोज में भाग लेने पहुंचीं। यह पहला मौका है जब मरियम और बिलावल के बीच आमने-सामने की मुलाकात हुई।  बिलावल की दिवंगत मां बेनजीर भुट्टो और मरियम के पिता नवाज शरीफ एक-दूसरे के धुर विरोधी रहे। हालांकि दोनों ने परवेज मुशर्रफ के सैन्य शासन के विरोध में हाथ मिला लिये थे। इस इफ्तार में अवामी नेशनल पार्टी के नेता असफंद्यार वली, पख्तूनख्वा मिल्ली अवामी पार्टी के अध्यक्ष महमूद खान अचकजई समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने भी हिस्सा लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: