बेगूसराय में भाजपा नेता की हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 31 मई 2019

बेगूसराय में भाजपा नेता की हत्या

bjp-leader-killed-begusaray
बेगूसराय 31 मई, बिहार में बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के अमरौर गांव में अपराधियों ने आज तड़के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अमरौर पंचायत के अध्यक्ष और भाजपा नेता गोपाल सिंह (40) अपने घर के बाहर सोये हुये थे तभी अपराधियों ने धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने लोहे की छड़ से गोपाल सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नही चल सका है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: