'ओछी राजनीति' करती है कांग्रेस : स्मृति ईरानी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 10 मई 2019

'ओछी राजनीति' करती है कांग्रेस : स्मृति ईरानी

congress-dirty-politics-smriti-irani
बलिया (उप्र), 10 मई, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि वह 'ओछी राजनीति' करती है। स्मृति ने एक चुनावी जनसभा में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा न्यायालय तक पहुंच गए हैं। वह बहुत जल्द कारागार में भी पहुंच जायेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल व रॉबर्ट वाड्रा मोदी सरकार की लोकप्रियता से तिलमिलाए हुए हैं । स्मृति ने आरोप लगाया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मासूम बच्चों से मोदी को गालियां दिलवाती हैं। उन्होंने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच साल में एक बार आने वाले फिर इटली जायेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: