मधुबनी : भारत-नेपाल के साथ द्वितीय फील्ड सर्वेक्षण टीम की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 26 मई 2019

मधुबनी : भारत-नेपाल के साथ द्वितीय फील्ड सर्वेक्षण टीम की बैठक


मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता)  : भारत-नेपाल सीमा पर सीजन 2018-19 में पिलरों के निर्माण तथा मरमम्त्ती का कार्य पूर्ण कर लिए जाने एवं सीमा पर अतिक्रमण मैपिंग का कार्य पूर्ण कर लिए जाने के संबंध में जनकपुर(नेपाल) में भारत एवं नेपाल के साथ द्वितीय फील्ड सर्वेक्षण टीम की बैठक आयोजित की गयी। जिसमे भारत की ओर से जिला पदाधिकारी,मधुबनी, श्री शीर्षत कपिल अशोक, पुलिस अधीक्षक, मधुबनी, श्री सत्यप्रकाश के अतिरिक्त एस.एस.बी. राजनगर एवं जयनगर के कमांडेंट तथा अन्य पदाधिकारी के साथ-साथ धनुषा(नेपाल) के मुख्य जिल्ला पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारीगण भाग लिये। बैठक में मुख्य रूप से फील्ड सीजन 2018-19 में पूर्ण एवं मरम्मत किये गए सीमा स्तंभो पर चर्चा की गयी। साथ ही सीमा से अवैध शराब,जाली नोट की रोकथाम पर भी चर्चा की गयी। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगली बैठक भारत मे होगी। जिसकी तिथि बाद में निर्धारित की जायेगी। बैठक शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

कोई टिप्पणी नहीं: