मोदी मंत्रिमंडल में जदयू नहीं होगा शामिल : नीतीश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 31 मई 2019

मोदी मंत्रिमंडल में जदयू नहीं होगा शामिल : नीतीश

jdu-will-not-join-ministry-nitish
नई दिल्ली 30 मई,  राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का अहम सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने के कारण मोदी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगा । जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों में उनकी पार्टी का कोई सदस्य शामिल नहीं होगा । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से मोदी मंत्रिमंडल में सांकेतिक भागीदारी के लिए प्रस्ताव आया था, लेकिन उनकी पार्टी की इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है ।

कोई टिप्पणी नहीं: