बिहार : 30 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस बदमाश से कोंसो दूर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 5 मई 2019

बिहार : 30 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस बदमाश से कोंसो दूर

no-action-on-mariyam-church-attack
चुहड़ी (आर्यावर्त संवाददाता) ,05 मई । ईसाई समुदाय की पूज्यनीय मां मरियम के ग्रोटों पर सीमेंटेट पत्थर मारने वाले बदमाशों को गिरफ्तार करने में जिला प्रशासन अक्षम साबित हो गया है। शीशायुक्त ग्रोटों तोड़ कांड के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी बदमाश पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। इसको लेकर ईसाई समुदाय में आक्रोश व्याप्त है। 

क्या है शीशायुक्त ग्रोटों तोड़ कांड? 
चनपटिया थाना क्षेत्र में है चुहड़ी पल्ली। इस पल्ली के पल्ली पुरोहित हैं फादर तोबियास। फादर तोबियास के नेतृत्व में चुहड़ी पल्ली के 250 साल का जश्न मनाने की तैयारी जोरों पर है। फादर के साथ कुछ लोग बातचीत कर रहे थे। इस लिए मुख्य द्वार खुला था। इसका फायदा 2 बदमाशों ने उठाया। वहां पर पड़े सीमेंटेट पत्थर को उठाकर बदमाशों ने शीशायुक्त मां मरियम के ग्रोटों पर दे मारा। ऐसा करने से शीशा चूर-चूर गया। मां मरियम की गोद में बालक येसु की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचा। बालक येसु की 3 अंगुली टूट गयी। अंजाम देकर दोनों बदमाश सिस्टरों के द्वार से पारकर गए। एक बुजुर्ग बदमाशों को राह रोकने का असफल प्रयास किए। यह अप्रत्याशित हादसा जंगल की आग की तरह पसर गयी। वहां से किसी ने मोबाइल से चुहड़ी पल्ली से 225 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुर्जी पल्ली में रहने वाले बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री चैकीदार राजन क्लेमेंट साह को सूचना देे डाली। 

खबर मिलते ही चैकीदार राजन सक्रिय हो गएः
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजन क्लेमेंट साह को खबर मिली कि चुहड़ी पल्ली में स्थित शीशायुक्त मां मरियम के ग्रोटों को सिमेंटेट पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दी गयी। तुरंत ईसाई समुदाय के प्रहरी राजन क्लेमेंट साह ने चुहड़ी पल्ली के पल्ली पुरोहित से बातचीत करने के बाद चनपटिया थाना के थाना प्रभारी से बात किए। इस खबर के बाद चनपटिया थाना पुलिस हरकत में आ गयी। डीएसपी साहब को खबर दी गयी। मौके पर डीएसपी साहब आकर जायजा लिए। भाजपा नेता ने आर्यावर्त लाइव के रिपोर्टर को विस्तृत जानकारी दिए। इसके बाद उन्होंने पीएमओ, सीएमओ, सुशील कुमार मोदी, मंगल पांडे, डीएम, आदि को ट्वीट किए।

फेसबुक पर बीजेपी नेता का उपहास उड़ाने लगेः
ईसाई लोकआस्था के विरूद्ध बीजेपी के कार्यकर्ता बनने से चैकीदार राजन क्लेमेंट साह और रवि माइकल का फेसबुक पर उपहास करने लगे। फेसबुक पर बहस छेड़ दिए कि कहां है राजन क्लेमेंट साह और रवि माइकल। बड़ा चैकीदार बन रहे थे। लगता है कि गुम हो गए। अन्द्रेएस डिक्रूज एविडेंस मांगने लगे। एक ने कहा कि भैया! यह एक राजनीतिक नाटक है। ऐसे लोगों से सावधान ही रहना चाहिए। सत्ताधारी भी करा सकते हैं तो विपक्षी भी पीछे नहीं रहेंगे। अलेक्स लाजरूस ने कहा कि ब्रदर्स दल का ही नहीं सुने जनता की भी बात सुने। क्या आप चैकीदार जनता से बात कर रहे हैं? .................! डदहारण दिए कि लियो विक्टर भाई को देखिए, ये लोग किसी भी पार्टी का समर्थन करते हैं .. लेकिन सबसे पहले, ये हमारे शुभचिंतक और बड़े भाई हैं। मैं खुश हूँ उनका व्यवहार से। 

जिस प्रकार विपक्षी दल मांगते हैं सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारीः
जिस प्रकार विपक्षी दल मोदी सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में जानकारी मांगते हैं, ठीक उसी तरह प्रदेश मंत्री राजन क्लेमेंट साह से जानकारी मांगना शुरू कर दिए। इसमें पुरूष तो पुरूष महिलाएं भी जानकारी मांगने लगे। जब चैकीदार राजन ने जानकारी देना शुरू किए तो लगभग गायब ही हो गए। चैकीदान ने कहा कि मां मरियम के घटना के बारे में विस्तार से जगह दी गयी है आर्यावर्त लाइव में। ई-मेल से सीएम, डीएम आदि को जानकारी दी गई है। आर्यवर्त लाइव के रिपोर्टर ने पीएमओ, पोप फ्रांसिस, सिसिल साह, सीएमओ को भी ट्वीट किया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष सिसिल साह ने भी ट्वीट किया है।अल्पसंख्यक क्रिश्चियन वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव, एसके लॉरेंस ने मुख्यमंत्री को एक ई-मेल भेजा। चुहड़ी पल्ली की नीतू सिंह जी, सक्रिय हो गई हैं। उनके प्रयास से बेवसाइड खबर प्रकाशित हो रही है। मुकेश राज ने ईसाइयों को गोलबद्ध होने का सुझाव दिया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: