कंधे की चोट के कारण शारापोवा फ्रेंच ओपन से बाहर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 16 मई 2019

कंधे की चोट के कारण शारापोवा फ्रेंच ओपन से बाहर

sharapowa-out-french-open
पेरिस, 15 मई , दो बार की चैम्पियन मारिया शारापोवा ने कंधे की चोट के कारण फ्रेंच ओपन से नाम वापिस ले लिया ।  पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैम्पियन शारापोवा ने जनवरी के आखिर में रूस में एक टूर्नामेंट से पीछे हटने के बाद से टेनिस नहीं खेला है । उसने इंस्टाग्राम पर लिखा ,‘‘ कई बार सही फैसले उतने आसान नहीं होते ।’’  दो साल पहले डोपिंग के कारण 15 महीने का प्रतिबंध झेलकर लौटी शारापोवा तभी से फिटनेस हासिल करने के लिये जूझ रही है ।  फ्रेंच ओपन 26 मई से नौ जून के बीच खेला जायेगा ।

कोई टिप्पणी नहीं: