तेल के घटे दाम का लाभ लोगों काे नहीं मिला : कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 5 जून 2019

तेल के घटे दाम का लाभ लोगों काे नहीं मिला : कांग्रेस

people-not-getting-oil-reduced-price-benefit-congress
नयी दिल्ली, 05 जून ,  कांग्रेस ने आरेाप लगाया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम एक सप्ताह में 13 प्रतिशत से ज्यादा गिरे हैं लेकिन सरकार देश की जनता को उसका फायदा देने में असफल रही है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला ने बुधवार को ट्वीट किया, “पिछले सात दिन में कच्चे तेल के भाव 13.65 फीसदी गिरे हैं लेकिन पेट्रोल-डीज़ल के दाम महज 0.90 प्रतिशत ही घटे हैं। ऐसा क्यों? भाजपा सरकार कच्चे तेल के दामों में गिरावट का फ़ायदा लोगों तक पहुँचाने में नाकाम रही है।” उन्होंने तुकबंदी के जरिए सरकार पर हमला किया और कहा कि लोगों को उम्मीद है कि वह पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम घटाकर उन्हें राहत दी जायेगी। उन्होंने कहा, “पेट्रोल-डीज़ल एवं रसोई गैस दामों में राहत,यही है जनता की नयी सरकार से चाहत।”

कोई टिप्पणी नहीं: