साध्वी प्रज्ञा की उपस्थिति में शुरू हुआ मीणा समाज का एक परिवार एक पौधा अभियान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 10 जून 2019

साध्वी प्रज्ञा की उपस्थिति में शुरू हुआ मीणा समाज का एक परिवार एक पौधा अभियान

sadhvi-pragya-distribute-tree
भोपाल (आर्यावर्त संवाददाता) मीणा समाज शक्ति संगठन की प्रांतीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष राम जी घुनावत की अध्यक्षता में होशंगाबाद रोड स्थित निर्माणाधीन छात्रावास भोपाल में रखी गयी। जिसमें मीणा समाज शक्ति संगठन ने एक परिवार एक पौधा अभियान शुरू किया।। राम घुनावत ने बताया कि शक्ति संघटन इस अभियान को लेकर प्रदेश के प्रत्येक जिले में जायेगा और पर्यावरण को लेकर जनजागरण अभियान के तहत यह एक परिवार एक पोधा अभियान को चलाएगा श्री घुनावत ने कहा मीणा समाज के आराध्य भगवान मिनेश है जो मत्स्य अवतार है मीणा समाज प्रकृति पूजक है। मीणा समाज ने पूर्व में भी इसी प्रकार का एक अभियान चलाया जिसमे मीणा समाज ने होसंगाबाद में 1 लाख से अधिक गोल्डन फिश का विषर्जन नर्मदा में करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।। अब मीणा समाज शक्ति संघटन इस एक परिवार एक पौधा अभियान को लेकर पूरे प्रदेश में जायेगा आज भोपाल से इसका सुभारम्भ सुश्री साध्वी प्रज्ञा जी द्वारा कर दिया गया है।। इस मौके पर सेवा संघटन के प्रदेश अध्यक्ष लालाराम जी मीणा, प्रदेश संघटन महामंत्री भीमसिंह जी सिहरा व प्रदेश युवा अध्यक्ष हरिसिंह जी, शक्ति संघटन के प्रदेस सह संघटन महामंत्री जयपाल मीणा, जगदीश जी करेलवाल, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष भुवनेश्वर जी मारण,दिनेश जी,रूपसिंह जी जारवाल, पंकज जी घुनावत,जितेंद्र जी मीणा,नेपाल सिंह जी, व शक्ति संगठन की पूरी प्रदेश टीम शामिल रही।।

कोई टिप्पणी नहीं: