अमेरिका, रूस परमाणु हथियार नियंत्रण पर वार्ता शुरू करेंगे : पुतिन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 30 जून 2019

अमेरिका, रूस परमाणु हथियार नियंत्रण पर वार्ता शुरू करेंगे : पुतिन

usa-russia-will-talk-putin
ओसाका, 29 जून, अमेरिका और रूस के विदेश मंत्री परमाणु हथियार नियंत्रण पर वार्ता शुरू करेंगे लेकिन यह वार्ता परमाणु निरस्त्रीकरण संधि स्टार्ट 3 का विस्तार नहीं होगी। यह बात शनिवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने कही। ओसाका में शनिवार को जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद पुतिन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस विषय पर विचार-विमर्श शुरू करने के लिए हमने अपने विदेश मंत्रियों को जिम्मा सौंपा है... लेकिन हम अभी तक यह नहीं कह सकते कि यह स्टार्ट 3 का विस्तार होगी।’’ पुतिन ने यह नहीं बताया कि वार्ता कब शुरू होगी। स्टार्ट 3 दोनों परमाणु शक्तियों के बीच प्रस्तावित समझौते से जुड़ी हुई है जिसके लिए वार्ता कई वर्ष पहले टूट गई थी। पूर्ववर्ती समझौतों के बाद यह वार्ता शुरू की गई थी जिसमें दोनों परमाणु महाशक्तियों को अपने परमाणु हथियारों की तैनाती में कमी लानी थी। दोनों देशों के बीच 2010 में नयी स्टार्ट संधि हुई थी जिसके तहत परमाणु हथियारों की संख्या शीत युद्ध से कम स्तर पर रखनी है। यह संधि 2021 में खत्म हो जाएगी और पुतिन अमेरिका से अपील करते रहे हैं कि इसका विस्तार किया जाए। पुतिन का कहना है कि वॉशिंगटन अगर ऐसा नहीं करता है तो हथियार नियंत्रण के लिए खतरा पैदा हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: