बलात्कार मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 27 जून 2019

बलात्कार मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार

woman-arrested-in-rape
ठाणे (महाराष्ट्र), 26 जून,  महाराष्ट्र में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के लिये व्यक्ति को उकसाने की आरोपी 30 वर्षीय महिला को ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने मुम्ब्रा इलाके से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। महिला एक महीने से फरार चल रही थी। 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से बलात्कार के एक मामले में रेशमा खान के खिलाफ डोम्बीवली के मानपाडा थाने में नामजद मुकदमा दर्ज है। रेशमा जिले में कल्याण के पास तीसगांव की रहने वाली है। वरिष्ठ इंस्पेक्टर नितिन ठाकरे ने बताया कि कल्याण जिला एवं सत्र न्यायालय ने खान की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: