मंगलवार को 9,541 तीर्थयात्रियों ने किये बाबा बर्फानी के दर्शन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 10 जुलाई 2019

मंगलवार को 9,541 तीर्थयात्रियों ने किये बाबा बर्फानी के दर्शन

9541-pilgrim-visit-amarnath
श्रीनगर 09 जुलाई, जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ तीर्थयात्रा के नौवें दिन मंगलवार को 9,541 तीर्थयात्रियों ने हिमालय पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के बाबा बफार्नी के दर्शन किये। आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार शाम को बताया कि एक जुलाई को तीर्थयात्रा शुरू होने से लेकर आज तक 1,21,196 श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवलिंग के दर्शन कर लिये हैं। अमरनाथ तीर्थयात्रा का समापन 15 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन होगा। उन्होंने बताया कि पंजतरणी से दो गंभीर रूप से बीमार यात्रियों को आज हेलीकॉप्टर से निकाला गया। इनमें से एक यात्री सुश्री राधा देवी को बलटाल के आधार अस्पताल और दूसरे यात्री रमेश काकडे को श्रीनगर के एसकेआईएमएस में भर्ती कराया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: