चैंपियन जोकोविच छठी बार विंबलडन फाइनल में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 13 जुलाई 2019

चैंपियन जोकोविच छठी बार विंबलडन फाइनल में

djokovic-in-wimbledon-final
लंदन, 12 जुलाई, चार बार के चैंपियन और विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने स्पेन के राबर्टो बतिस्ता अगुत की चुनौती पर शुक्रवार को 6-2, 4-6, 6-3, 6-2 से काबू पाते हुए विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में छठी बार प्रवेश कर लिया।शीर्ष वरीय जोकोविच 2011, 2014, 2015 और 2018 में विजेता रहे जबकि 2013 में वह उपविजेता रहे। पिछले चार ग्रैंड स्लेम खिताबों में तीन जीत चुके जोकोविच का फाइनल में स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर और स्पेन के राफेल नडाल के बीच दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से रविवार को मुकाबला होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: